देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

दीपक झा 'राज'

दीपक कुमार झा

राज

2 जनवरी, 1983


बारे में


दीपक कुमार झा का जन्म दिनकर के जन्मस्थान के पास स्तिथ बेगूसराय के कटर माला नामक ग्राम में 2 जनवरी, 1983 को हुआ। घर मे एक बड़ी बहन और दो छोटे भाई हैं। पिता केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कार्य करते थे। माँ गृहणी है। पिता का हर 3 वर्ष में स्थानांतरण हो जाता था इसलिए उन्होंने विभिन्न केंद्रीय विद्यालय में अपनी शिक्षा पूरी की। बचपन दाक्षिण भारत के विद्यालय में बिता। कक्षा 1 से 10 तक अलग-अलग त्रिवेंद्रम, वैज़ाग, पतरातू कोरापुट के केन्द्रीय विद्यालय में पढ़कर उन्होंने दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की। बचपन से ही हर छेत्र में चाहे खेल हो, कोई वाद विवाद, कविता या दूसरी प्रतियोगिता हो या पढ़ाई हो अपने माँ बाप का नाम रोशन किया। उन्होंने 11वीं और 12वीं विज्ञान विषय से दिल्ली पब्लिक स्कूल दामनजोड़ी, ओडिसा से पास की।
पिता के बार-बार स्थानांतरण के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा एक वर्ष अकेले होस्टल में भी रहे। पिताजी उन्हें मेडिकल पढ़ाना चाहते थे। पर घर की ज़िम्मेदारी और आर्थिक स्तिथि को मद्देनज़र रखते हुए उन्होंने मनोविज्ञान के रास्ते मनोचिकित्सक बनना उचित समझा। अकेले कमरा किराये पर लेकर कोचिंग में पढ़ाया और ख़ुद भी जेएन कॉलेज धुर्वा, रांची से कॉलेज टॉपर बन कर 2004 में प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए।

स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई बार दिल लगे और टुटे जिस से बाहर निकलने के लिए अपनी आपबीती को शब्दों में लिखने लगे और इस तरह उनके अंदर के कवि की पहचान उन्हें हुई। 2005 में उन्होंने सेना में नौकरी कर ली। 2007 में जब उनकी पोस्टिंग कुपवाड़ा की घाटियों में थी, उनकी शादी उसी ज़िले की लड़की के साथ हो गई जिन्हें उन्होंने पहली बार शादी के मंडप पर ही देखा। 2009 में दो जुड़वाँ फूल खिले ईश्वर की असीम कृपा से उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री प्राप्त हुए। आज वे अपने परिवार से दूर किसी सिमा पर तन्हाई में अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं। आज वो तकनीकी विभाग में अधीनस्थ अधिकारी के पद पर कार्यरत है। अपनी भावनाओं को अपने मित्रों के बीच और फ़ौज में होने वाले कार्यक्रम का संचालन कर व्यक्त कर रहे हैं।
सेना में सब उन्हें कवि झा साहब के नाम से जानते हैं।


कविता (39)



            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें