देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

सुनील माहेश्वरी

सुनील माहेश्वरी

21 जनवरी, 1974


बारे में


सुनील माहेश्वरी की जन्मभूमि कासगंज (उत्तर प्रदेश) और कर्मभूमि दिल्ली है, और प्रख्यात फार्मा कंपनी अल्कैम लैबोरेटरी लिमिटेड, दिल्ली में वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक के पद के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी सुनील माहेश्वरी एक मोटीवेशनल लेखक, विचारक, कवि, प्रेरकवक्ता, ब्लॉगर, शायर और आर्टिस्ट हैं, इन्होंने उच्च शिक्षा गाजियाबाद शहर के प्रख्यात व्यवसाय प्रबंधन संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोडक्टीवटी ऐंड मैनेजमेंट (IPM) से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री प्राप्त की। और देश की कई प्रख्यात फार्मास्युटिकल संस्थाओं में प्रबंधक रहे हैं। आपकी रुचियों में लेखन, सामान्य ज्ञान, लाईफ कोचिंग, संगीत, ग़ज़ल सुनना, चित्रकारी आदि हैं। आपकी बहुत सारी कविताएँ, लेख, आलेख, राष्ट्रीय समाचार पत्रिकाओं, पत्रिका, और ई-पत्रिका में प्रकाशित हो चुकी हैं, और पंच प्रवाह, आशायें, सैटायटी, इनफाइनाईट लव, शब्दांचल, वांडरलस्ट, आफ्टरलाईफ, वैल रिटन, ज्यूकबाॅक्स औफ मैमोरी, यस्टर्डे, देजा वू, ए लिटिल बुक आंफ राइटर्स, लव औफ लाईफ, द मैजिक टी्, द वर्निग डिजायर, मोटीवेशन एंड यू, यू आर माई एवरीथिंग, पुस्तक के सह-लेखक भी हैं। और अभी 10 से अधिक पुस्तकों में सहलेखक की भूमिका निभा रहे हैं, और अपनी सोलो पुस्तक के लिए कार्यरत हैं। अपने ऊर्जावान और प्रेरणा से ओतप्रोत कविताओं, कोट्स, लेख, आलेख से लोगों को प्रभावित किया है। पुरस्कारों में इन्हें साहित्यिक कर्नल की उपाधि से सम्मानित किया गया है। ऑथर ऑफ द ईयर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट,(IIM), रांची द्वारा कविता लेखन में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, आई॰सी॰आई॰सी॰आई बैंक द्वारा प्रायोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन्हें साहित्य रचना संस्था द्वारा साहित्य रचना सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है। इन्हें साहित्य के अमूल्य योगदान के लिए इंकजाॅयड फाउन्डेशन द्वारा आइकोनिक पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर और इंटरनेशनल टेलेंट के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।


आलेख (1)



कविता (9)



लेख (2)



            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें