देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

चूड़ियाँ (कविता)

माँ बहनें वधू तनया, खनकती हाथ चूड़ी से,
प्रिया हँसती लजाती सी सजन मनहार चूड़ी से।
लगा बिंदी सजी मेंहदी पहन चूड़ी चहकती है,
ख़्वाबों की सजा महफ़िल चूड़ियों से दमकती है।

चली शीतल हवा फागुन, अवनी कलसी महकती है,
घने बादल खुले अम्बर बिजलियाँ चूड़ी चमकती है।
सागर की लहरें सलिल निर्मल नदियाँ पा दमकती हैं,
चातक सी प्रिये प्यासी चूड़ियाँ सज आश मचलती है।

चूड़ियाँ गहने सुहागन की मनोहर चित्त साजन की,
माँ सुना लोरी हृदय टुकड़े खनकाती हाथ की चूड़ी।
फुदकती सी इतराती आ मुदित बेटी पहन चूड़ी,
कलाई रेशमी डोरी भाई बहन आई पहन चूड़ी।

सजावत मात्र न समझें है नारी सम्मान ये चूड़ी,
साधन नित सुहावन तनु मनोरम दिलदार ये चूड़ी।
मनोभावन न है केवल, सुहागन प्रतीमान है चूड़ी,
मधुर सुन्दर सजन मनहर प्रिया उपहार ये चूड़ी।


लेखन तिथि : 6 मई, 2020
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें