देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

गाऊँ सियाराम भजन (गीत) Editior's Choice

आज जन्मदिवस रघुनायक रघुवर,
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि नमन करूँ।
सच्चिदानंद मनोहर अवतार हरि,
कौसल्या दशरथ नंदन चित्त धरूँ।

रामावतार गीत गाऊँ मैं,
जीवन पापों से उद्धार करुँ।
श्रीराम नाम अभिराम मनोहर,
अन्तर्मन निश्छल अनुनाद करूँ।

नित कौशलेय रघुनाथ सुकोमल,
दशरथ नन्दन सुन्दर मन अभिसार करूँ।
जीवन नित मर्यादा पुरुषोत्तम,
सरसिज राघवमुख अनुराग करूँ।

जय रघुनन्दन जग असुर निकन्दन,
सीता राम लखन गलहार करूँ।
रघुकुल नीति नित वचन सत्पालक,
श्रीराम मन निकुंज विहार करूँ।

महान् भरत सम भाई परंतप,
शत्रुघ्न अनुज हृदय सुखसार करूँ।
प्रीति भक्तिमय नित लखन लाल मन,
जय सियराम गान गुंजार करूँ।

श्रीराम चरण धो मुदित भील मन,
रघुनाथ प्रीत सुमीत सम भक्ति करूँ।
शरणागतवत्सल सियाराम पद,
भील सखा दम्पती श्रीराम भजूँ।

मारि दशानन जग पाप विमोचन,
नित हनुमान भक्ति जयकार करूँ।
हर पाप त्रिविध शरणागत वत्सल,
गाऊँ राम भजन सुखसार करूँ।


लेखन तिथि : 9 अप्रैल, 2022
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें