देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

कहानी नहीं हैं (कविता)

माना कि मुझमें अभी वो रवानी नहीं हैं,
लेखनी निखार दे वो कहानी नहीं हैं।

कोशिश भी ना करूँ गिर कर उठने की,
इतनी कमज़ोर भी मेरी ज़िंदगानी नहीं हैं।

हार कर, रो कर, गिर कर देखा,
फिर भी आँख में पानी नहीं हैं।

नादान कहते हैं, अपनों से बढ़ कर गैर होते हैं,
वास्तव में यह फ़लसफ़ा, सिर्फ़ मुँह ज़ुबानी नहीं हैं।

कमाल करतें हैं कमियाँ निकालने वाले
ख़ूबियाँ उन्हे हज़म होने वालीं नहीं हैं।

चलो छोड़ो जाने भी दो जनाब,
वैसे भी वो सुधरने वाले नहीं हैं।


रचनाकार : शमा परवीन
लेखन तिथि : 2021
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें