देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

लोरी (गीत)

मेरे लाल आजा सो जा, चंदा भी सो गया है।
निंदिया बड़ी ही प्यारी तेरी राह तक रही है।
तेरे इंतज़ार में तेरी माता भी जग रही है।
मेरे लाल आज सो जा, चंदा भी सो गया है।।

तू खेलता है घर में, किलकारी गूँजती है।
कोयल सी कुहू कुहू चहुँओर गूँजती है।
मेरे लाल आजा सो जा, चंदा भी सो गया है।।

मेरा कन्हैया तू ही आँखों का मेरा तारा।
मेरी ज़िंदगी का सपना तू ही मेरा दुलारा।
मेरे लाल आजा सो जा, चंदा भी सो गया है।।

अब रात बहुत बीती उनींदी सी तेरी आँखें।
सपने सुहाने देखें अब तेरी ये प्यारी आँखें।
मेरे लाल आजा सो जा, चंदा भी सो गया है।।


लेखन तिथि : 27 जून, 2020
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें