देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

माँ (कविता)

माँ प्यार है, दुलार है,
ममता की फुहार है।

माँ सहेली है, मित्र है,
माँ का प्रेम सबसे पवित्र है।

माँ लोरी है, छंद है, संगीत है,
बच्चे की सबसे प्रिय मीत है।

माँ कड़कती धुप में शीतल छाँव है,
ठिठुरती सर्दी में गर्म अलाव है।

माँ ईश्वर का स्पर्श है,
बाल ह्रदय का हर्ष है।

माँ मीठा सा झरना है,
ईश्वर की सबसे सुन्दर रचना है।

माँ त्याग है, पूजा है, अर्चना है,
बच्चों का सबसे सुन्दर सपना है।

माँ करुणा का सागर है,
अमृत से भरा गागर है।

माँ बच्चों का ज़मीं-आसमाँ है,
उसके जैसा और कोई कहाँ है?


रचनाकार : ब्रजेश कुमार
लेखन तिथि : 2021
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें