देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

माँ की ममता (कविता)

माँ की ममता जगत निराली,
माँ के बिन सब खाली-खाली।
अजब निराली छाया है,
माँ का हाथ हो सिर पर जिसके,
अनहोनी सब दूर को खिसके।
सुखी वही कहलाया है।।
माँ की ममता जगत...

ख़ुशियाँ मिलतीं मुझको सारी,
माँ की बातें बहुत ही प्यारी।
मुझको संसार दिखाया है।।
माँ की ममता जगत...

माँ की ममता का मोल न कोई,
माँ से मधुर बोल न कोई।
माँ ने ही आँचल में सुलाया है।।
माँ की ममता जगत...

नौ माह रखती गर्भ में,
कष्ट बहुत ही सहती है।
घर के काज करती सब ही,
किसी से कुछ न कहती है।
माँ ही नींव मेरी है यारो,
जिसने चलना सिखाया है।।
माँ की ममता जगत...


लेखन तिथि : 26 फ़रवरी, 2021
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें