देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

सावन पर भी यौवन (गीत)

छमछम छमछम नाची है बरखा,
झम झम बरसे रे पानी।
देखो मिलन की रुत आई है,
लिखने को प्रेम कहानी।

मधुबन भी है मदहोशी में डूबा,
नाचे है मोर दीवाना।
पागल पपीहा पिऊ पिऊ बोले,
भौंरे ने छेड़ा तराना।

सावन पर भी यौवन है छाया,
गाती है गीत दीवानी।
छम छम छम छम नाची है बरखा,
झमझम बरसे रे पानी।
देखो मिलन की...

कुहू कुहू राग सुनाए कोयलिया,
याद सताए रे साजन की।
मन मोरा गीला तन मोरा भीगा,
भीगी चुनरिया दामन की।

मौसम नशीला है गीला गीला,
कलियों ने ओढ़ी जवानी।
छमछम छमछम नाची है बरखा,
झमझम बरसे रे पानी।
देखो मिलन की...


लेखन तिथि : 5 अगस्त, 2021
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें