देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

श्रम प्रेम (कविता) Editior's Choice

ज्येष्ठ की तपती भरी दोपहरी
श्याम सलोनी रुप सुनहरी
माथे पे है पगड़ी धारी
गुरु हथौड़ा हाथ है भारी।

मुख मंडल की छटा निराली
हर प्रहार है जठराग्नि पर भारी
हर प्रहार है जठराग्नि पर भारी।

माथे से है ढुलक-ढुलक कर
स्वेद सुशोभित होता है
श्रम का है प्रसाद सजन
घन-घन बूँद बरसता है
घन-घन बूँद बरसता है।

आशा है प्रतिपल फलों का
सजनी है घर की बाट निहारें
बच्चे भी है व्याकुल अब तो
भूख, ममता की प्यार पुकारे
भूख ममता की प्यार पुकारे।

कर्म ही पूजा कर्म ही दान
कुटुंब में आए सर्वस्व प्यार
माँ की लोरी पिता का प्यार
धरा पर है स्वर्ग का भान
ये है सबसे बड़ा संसार
यहीं है सबसे बड़ा प्यार
यहीं है जन का आधार।


रचनाकार : विनय विश्वा
लेखन तिथि : 20 जून, 2020
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें