अभिमत (कविता)

सत्य का सत्कार हो, भू-धरा पर
मानवता का शृंगार हो, भू-धरा पर।
रह न जाए आखिरी -पंक्ति विरान,
जन-जन का सम्मान हो-भू-धरा पर।

रेत भरी रस्म, काम, क्रोध, लोभ, यातना,
अंततः अंत की, कर प्रबल कामना।
ख़त्म हो प्रभाव, भेदभाव ऊँच-नीच का,
समानता का विस्तार हो-भू-धरा पर।

असंख्य अराति, दनुज, का छल-बल,
जिनके कारण टूट रहा, कल, पल-पल।
दुराचारी, विनाशकारी, विलुप्त हो,
निर्ममता का बहिष्कार हो-भू-धरा पर।

भूख, ग़रीबी, लाचारी, बढ़ती बेकारी,
अंत पड़ी सुविधाओं की मारा-मारी।
धर्म-कर्म, दर्शन की अलख जगाएँ,
निर्धनता का तिरस्कार हो-भू-धरा पर।

सामाजिक ताना-बाना, भयमुक्त पले,
त्याग, समर्पण, अधिकारों के छाँव तले।
संस्कार, सद्भावना की अँगड़ाई पर,
सम्पन्नता का अविष्कार हो-भू-धरा पर।

आओ क़दम दर क़दम मिल चलें,
अनेकता में एकता, हासिल करें,
विघटन, विकट, पतन, जीवन का,
अपनत्व, का अभिमत हो-भू-धरा पर।


रचनाकार : राजेश राजभर
यह पृष्ठ 209 बार देखा गया है
×

अगली रचना

मैं प्रवासी मज़दूर


पिछली रचना

बुढ़ापा
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें