ऐ कविता! (कविता)

ऐ कविता! शायद तू मेरी सहेली है,
तू प्यारी सी कोई पहेली है।
नीरसता में रस भर देती,
तू अलबेली है सच तू अलबेली है।

ऐ कविता! शायद तू मेरी सहेली है,
तू अलबेली है सच तू अलबेली है।

जब जब मन बोझिल होता है,
मेरा मन छुपके रोता है।
जब पथ ही काँटे बोता है,
ऐसा लगता कुछ खोता है।

तब कहती तुम मुझसे देखो,
सुषमा तू तो नहीं अकेली है।
भाव शब्द सुर लेकर आती,
कविता सदा नवेली है।

ऐ कविता! शायद तू मेरी सहेली है,
तू अलबेली है सच तू अलबेली है।

तू अतीत के पन्ने खोले,
तू भविष्य के सपने तोले।
विष समेटकर अमृत घोले,
मन मयूर कविता संग डोले।

मन भावों के पुष्प खिलाती,
रचना रास रसीली है।
प्यारी बचपन की सखि जैसी,
छैल छबीली है तू रंगीली है।

ऐ कविता! शायद तू मेरी सहेली है,
तू अलबेली है सच तू अलबेली है।


लेखन तिथि : 2024
यह पृष्ठ 325 बार देखा गया है
×

अगली रचना

खिचड़ी


पीछे रचना नहीं है
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें