द्रोपदी का चीर हरण (कविता)

द्युतक्रीड़ा में हार गए युधिष्ठिर,
राज्य धन वैभव भाई बंधुवर।
अंत में पंचाली दाँव लगाई,
शकुनि चाल से मात खाए कुँवर।

द्रोपदी को समाचार सुनाया,
केश खींचकर दुशासन लाया।
करुण विलाप कर रही द्रोपदी,
सभा में किसी को तरस न आया।

मन व्यथित पांडु पुत्र लाचार,
असहाय थे लेने में प्रतिकार।
धर्म नीतियाँ आड़े थीं आई,
चीत्कार से गुंजित सभागार।

हे! मेरे वासुदेव रक्षा करो,
अपनी परमभक्त का मान धरो।
कोई सहारा नहीं है बाक़ी,
मुझ अभागिन के भले प्राण वरो।

सभा में अद्भुत चमत्कार हुआ,
अदृश्य शक्ति से साक्षात्कार हुआ।
द्रोपदी का चीर हो अंत हीन,
दुशासन का कुकृत्य बेकार हुआ।

कर न पाया द्रोपदी चीर हरण,
अपशकुनों से भरा वातावरण।
दुर्योधन का निम्न शब्द प्रहार,
धृतराष्ट्र का कम्पित हो अंतःकरण।।


रचनाकार : सीमा 'वर्णिका'
लेखन तिथि : 6 सितम्बर, 2021
यह पृष्ठ 523 बार देखा गया है
×


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें