दर्द जो जिस्म की तहों में बिखरा है
उसे रातें गुज़ारने की आदत हो गई है
रात की मक्खियाँ रात की धूल
नाक कान में से घुस जिस्म की सैर करती है
पास से अनजान पथिक गुज़रते हैं
उनके पैरों की आवाज़ सदियों तक
मस्तिष्क की शिराओं में गूँजती है
उससे पहले जब रातें बनी थीं
ये आवाज़ें गूँजती होंगी
उससे भी पहले से
भूखी रातों की आदत पड़ी होगी।

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
