भगीरथ की तपस्या का फल,
शिव जटाओं के खुल गए बल।
गंगा अवतरण हुआ धरती पर,
प्रवाहित मोक्षदायी अमृत जल।।
गंगोत्री हिमनद नामक गोमुख,
गंगा का उद्गम स्थल यही प्रमुख।
मंदाकिनी बल खाती लहराती,
चीरती बाधाएँ जो मिलीं सम्मुख।।
हिमालय से बंगाल की खाड़ी,
बहती गंगा नदी तिरछी आड़ी।
विशाल भूभाग को देती जल,
दौड़ती पार कर मैदान पहाड़ी।।
जन जन की आस्था का आधार,
मोक्षदायिनी दैवीय भू अवतार।
पाप विमोचनी हर हर गंगे,
पवित्र जल कराता वैतरिणी पार।।
साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएरचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें