हे वीणा वादिनी स्वागत बारंबार है (कविता)

हम बच्चों को सबसे प्यारा
वसंत पंचमी त्यौहार है,
हे वीणा वादिनी शारदे मैया
स्वागत बारंबार है।

निर्मल मन से मूर्ति बैठाते
विधि विधान से पूजा करते,
तेरे आशीष की आशा है बस
हो जाता सब का बेड़ा पार है।

तेरी दया है हम पर मैया
तेरा ही उपकार है,
पट खोलो माँ दर्शन दे दो
स्वागत बारंबार है।

ज्ञान की गंगा वीणा से बहाती
मधुर वचन वाणी में भरती,
आचार विचार है पावन होते
हो जाता सुखी संसार है।

तेरी कृपा से होता मैया
हम सब का उद्धार है,
हे विद्या बुद्धि दायिनी मैया
स्वागत बारंबार है।


रचनाकार : आशीष कुमार
लेखन तिथि : 2 फ़रवरी, 2022
यह पृष्ठ 286 बार देखा गया है
×

अगली रचना

26 जनवरी अमर रहे


पिछली रचना

सरस्वती वंदना
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें