मेंहदी हाथ में झिलमिलाए सदा (ग़ज़ल)

मेंहदी हाथ में झिलमिलाए सदा।
संग ख़ुशियाँ सुता की सुनाए सदा।।

पत्तियाँ बाग़ से तोड़ के लाड़ली,
हस्त प्रिय प्रेम दुल्हन रचाए सदा।

बिंदिया और चूड़ी सखी बन ग‌ईं,
चेहरे हाथ पर खनक जाए सदा।

मेंहदी आलता प्रेम अनुबंध है,
संग परिणय सुगंधित बहाए सदा।

एक से एक मिल अंक ग्यारह हुए,
रूह में रूह दिल से समाए सदा। 

मेंहदी पिस ग‌ई रंग शोणित दिया,
रक्तिमा प्रीत श्रंगार सजाए सदा।

शाख से टूट कर फिर न जाने कहाँ,
तात से दूर पिय घर बसाए सदा।

रंग गहरा छुपा जीव परमात्म का,
"श्री" अलंकृत गृहलक्ष्मी सुहाए सदा।


लेखन तिथि : 2021
यह पृष्ठ 173 बार देखा गया है
अरकान: फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन
तक़ती: 212 212 212 212
×
आगे रचना नहीं है


पीछे रचना नहीं है
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें