जाग उठा है हिंदुस्तान,
कश्मीर उन्हें हम नहीं देंगे।
अगर घुसने की कोशिश की,
तो चीर तुम्हे अब हम देंगे।
सारा देश अब एक हुआ है,
दान उन्हें हम नहीं देंगे।
बहुत हो गई बात-चीत,
कफ़न तुम्हें अब हम देंगे।
रक्त हमारा खौल उठा है,
क्षमा उन्हें हम नहीं देंगे।
उग्र हमारा तांडव तुम देखो,
भस्म तुम्हे हम कर देंगे।

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
