इतराता बलखाता यौवन (ग़ज़ल)

इतराता बलखाता यौवन,
सबको केवल भाता यौवन।

उम्मीदों से भरी रूह को,
जब तक है बहलाता यौवन।

मर्यादा की बात न सुनता,
तनिक नहीं शर्माता यौवन।

जो कुछ दिल चाहे करता है,
जब दिल में ज़िद लाता यौवन।

अनुभव में डूबी आँखों को,
अक्सर आँख दिखाता यौवन।

मद में भरकर आदर्शों को,
जब मन हो ठुकराता यौवन।

मिले प्यार में अगर जुदाई,
पल-पल अश्क बहाता यौवन।

बात देश रक्षा की हो तो,
पल में प्राण लुटाता यौवन।

सरहद पर दुश्मन के दल में,
महाकाल कहलाता यौवन।

उम्र ढले तो देह छोड़कर,
यौवन के घर जाता यौवन।

शुरुआत से विदा तलक भी,
बिल्कुल समझ न आता यौवन।


लेखन तिथि : 2021
यह पृष्ठ 172 बार देखा गया है
अरकान : फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन
तक़ती : 22 22 22 22
×

अगली रचना

आप दिल की किताब हो जाओ


पिछली रचना

बंदिश में जीना मरना है
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें