माँ बच्चे को
बोलना सिखा रही है
बच्चा माँ को
रूठना
इस बात पर
कि ठीक कहने के समय
बच्चा
बोलने से इंकार करता है
बच्चा देर तक
चुप रहता है
बिना यह जाने
कि चुप रहने का
कोई मतलब हो सकता है
उसके चुप रहने का
जो बोलता है
ठीक उस वक़्त
जब माँ
रूठकर
चुप हो चुकी होती है

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
