माँ शारदे की चरणों में (गीत)

हे माँ! इतनी शक्ति दो,
उर में अगाध भक्ति दो।
कि तुझसे दूर न जाऊँ मैं,
बस तुझको दिल में पाऊँ मैं।
हो जाए यदि राह भ्रमित,
दुनिया की लुभावनी माया में।
दूर करो माँ मन का चंचल,
देकर निज शीतल छाया में।
मन की जकड़ी कुरीतियों से,
माँ मुझको तुम मुक्ति दो।
हे माँ! इतनी शक्ति दो,
उर में अगाध भक्ति दो।
माँ तेरे बिन ये जीवन,
दुनिया पर अधिभार हुआ है।
गया निकाला इस दुनिया से,
शूल-सदृश संसार हुआ है।
कपटी, छली, स्वार्थी जग में,
जीने की माँ युक्ति दो।
हे माँ! इतनी शक्ति दो,
उर में अगाध भक्ति दो।
यही कामना शेष रही माँ,
रहूँ मैं तेरी चरणों में,
मिले जो तेरा स्नेह 'पथिक' को,
दिखे सत्पथ तेरी किरणों में।
तम सागर को पार करूँ मैं,
ऐसी वह अक्षय ज्योति दो।
हे माँ! इतनी शक्ति दो,
उर में अगाध भक्ति दो।


रचनाकार : प्रवीन 'पथिक'
लेखन तिथि : 2022
यह पृष्ठ 225 बार देखा गया है
×

अगली रचना

छोड़ चले हैं बाबूजी


पीछे रचना नहीं है
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें