मन (कविता)

तेरा मेरा उसका मन,
अजब पहेली सबका मन,
मन का जाने मन न कोई,
मन ही जाने मन का मन।

चाहे ये हो जाए मन,
चाहे वो हो जाए मन,
भला कहीं पूरा होता है?
चाहे जो भी चाहे मन।

मन ही मन अटके है मन,
मन ही मन भटके है मन,
मन का मन ना रक्खे मन तो,
मन को ही खटके है मन ।

मन ही मन चहके है मन,
मन ही मन बहके है मन,
मन में मन की गंध बसे तो,
मन ही मन महके है मन।

पल में भोगी, त्यागी मन,
पल में पानी, आगी मन,
पल में रागी, पल बैरागी,
पल में साँझी, बाग़ी मन।

क्या दौड़ा क्या ठहरा मन,
क्या उथला क्या गहरामन,
होता है दस बीस कहाँ मन,
रहता सदा इकहरा मन।

क्षण उत्तर क्षण दक्षिण मन,
क्षण पूरब क्षण पश्चिम मन,
जाने कौन दशा-दिशि मन की,
क्षण में जड़, क्षण चेतन मन।


यह पृष्ठ 286 बार देखा गया है
×
आगे रचना नहीं है


पिछली रचना

धनतेरस शुभकामना
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें