मन विजय (कविता)

सीमाएँ क्या होती है?
असीमित बन बहना होगा।
अनन्त है तेरी परिभाषाएँ,
प्रबल है तेरी अभिलाषाएँ,
कदम सुदृढता से रखना होगा।
मुश्किले कमज़ोरियाँ तेरी नहीं पहचान,
घबरा जाए मुश्किले भी हौसले तेरे जान।
वो कौनसा कर्म है जो तुझसे ना हो पाए?
देख तुझे असंभव के भी पसीने छूट जाए।
वीरों सा लड़ना होगा, दो-दो हाथ करना होगा,
सीने में भर साहस, मुश्किलों से लड़ना होगा।
ऐसी क्या उत्कंठाएँ जो तेरी पुरी ना हो पाए?
ऐसी क्या सीमाएँ है जो तुझ से ना लंघ पाए?
जब भी आएँ तेरा नाम मन शत्रु भी थर्राएँ,
इन्द्रीय जीत ही नहीं तु मन विजय भी कर जाएँ।
सीमाएँ क्या होती है?
असीमित बन बहना होगा।


लेखन तिथि : 1 जनवरी, 2022
यह पृष्ठ 285 बार देखा गया है
×

अगली रचना

उठ हुंकार भर


पिछली रचना

संकल्प
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें