नशे की मार (गीत)

समाज रो रहा है, परिवार रो रहा है।
नशे के भार को ये, संसार ढो रहा है॥
ये क्या हो रहा है देखो, क्या हो रहा है।
नशे की मार से ये, संसार रो रहा है॥

सहारे से चलता, वो सहारा था सबका।
उपेक्षित है सबसे, जो प्यारा था सबका॥
नशे से ही घर औ’ परिवार खो रहा है।
नशे की मार से ये, संसार रो रहा है॥

नई ज़िंदगानी, दुर्व्यसन कर रही है।
तरुणों की जवानी, नशे से मर रही है॥
व्यसनी न बनो, अन्धकार हो रहा है।
नशे के भार को ये, संसार ढो रहा है॥

रिश्ते नाते कुटुम्बी, तुमसे दूर जा रहे हैं।
ईमान धर्म नीति, ना निभ पा रहे हैं॥
नसें, विष नशा से, बेकार हो रहा है।
नशे की मार से ये, संसार रो रहा है॥

समय आ गया है, दुर्व्यसन को भगाओ।
नशा मुक्त जग हो, ये करके दिखाओ॥
हँसाना है, जिसको ये दर्द हो रहा है।
नशे की मार से ये, संसार रो रहा है॥


रचनाकार : उमेश यादव
लेखन तिथि : 2022
यह पृष्ठ 161 बार देखा गया है
×
आगे रचना नहीं है


पिछली रचना

अपना सुधार सर्वोत्तम सेवा
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें