आइए! नववर्ष के स्वागत की
तनिक औपचारिकता निभाते हैं,
बड़ी बेशर्मी से अंग्रेज़ी नव वर्ष
बड़े उत्साह से मनाते हैं,
भारतीय संस्कृति और परंपराओं से तो
हमारे हाथ पाँव जैसे फूल ही जाते हैं।
तभी तो हम अंग्रेजी नव वर्ष का
स्वागत बड़े धूम-धाम से करते हैं
हिंंदू नववर्ष हम
बड़ी आसानी से भूल जाते हैं।
एक जनवरी के नव वर्ष के स्वागत में
जैसे अपने आपको भी भूल जाते हैं,
ठीक वैसे ही जैसे गैरों के लिए
अपनों को भी भूल जाते हैं,
आइए! नव वर्ष तुम्हारा स्वागत है
अपना जमीर बेंच बनावटी मुस्कान संग
बेहया बनकर ही सही स्वागत करते हैं,
अपना सम्मान, स्वाभिमान
गिरवी रखने में भला हम
कब, कहाँ पीछे रहते हैं।
साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएरचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें