प्रेम (सवैया छंद)

प्रेम न होत जो भ्रात को भ्रात से तौ पद त्राण न राज चलाते।
प्रेम न होत जो भक्त से ईश को तौ शबरी फल जूठ न खाते॥
प्रेम न होत जो राम को सीय से तौ नहि सिंधु पे सेतु बधाते।
प्रेम न होत जो दास सुशील से तौ कविता नहिं गाय सुनाते॥

प्रेम न होत जो ब्रह्म को जीव से तौ धरि कै नर रूप न आते।
प्रेम न होत जो धर्म से तौ मुरलीधर भी नहिं चक्र उठाते॥
प्रेम न होत जो मीरा से श्याम को तौ बिष को न पियूष बनाते।
प्रेम न होत जो मातु पिता सन तौ तुमहू यह देह न पाते॥


रचनाकार : सुशील कुमार
लेखन तिथि : 2024
यह पृष्ठ 243 बार देखा गया है
×

अगली रचना

हनुमान


पिछली रचना

सीता
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें