प्रेमिका (कविता)

जन्मों का वादा था,
राह में ही वो छोड़ गई।
था नाज़ुक सा हृदय मेरा,
जिसको वो तोड़ गई।

प्राण‌ बसे‌ है तुझमें मेरे,
ऐसी बातें करती थी‌।
हर औचत में मेरे वो,
संग-संग मेरे चलती थी।

ना जाने फिर क्या विपदा आई,
बातों को अपनी वो भूल गई।
नाज़ुक सा था हृदय मेरा,
जिसको वो तोड़ गई।

कुछ अरमाँ थे मेरे भी,
ना पास मेरे वो आते हैं।
सुनके इश्क़ का नाम अब,
अंग मेरे सब घबराते हैं।

ना जाने वो कैसी माया थी,
मेरा ग़मों से नाता जोड़ गई।
नाज़ुक सा था हृदय मेरा,
जिसको वो तोड़ गई।

बातें करती प्यारी थी,
बालों को हाथों से सहलाती थी।
करती थी मेरा फ़िक़्र सदा,
बातों से अपने मुझको बहलाती थी।

उसके आँखों का मैं प्रेमी था,
मेरे आँखों में वो कुछ ऐसा छोड़ गई।
ना जाने क्या विपदा आई,
हृदय‌ मेरा वो तोड़ गई।

जब मैं शायर बनता था,
वो शायरी बन जाती थी।
जब मैं लेखक बनता था,
वो लेखनी बन जाती थी।

जो इश्क़ का पन्ना उसने खोला,
उस पन्ने को ‌ही वो मोड़ गई।
ना जाने क्या विपदा आई,
हृदय मेरा वो तोड़ गई।


लेखन तिथि : 2023
यह पृष्ठ 294 बार देखा गया है
×


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें