पुष्टिकारक बाजरा (गीत)

सर्वश्रेष्ठ पोषक शरीर का, नियमित इसको खाएँ।
पुष्टिकारक बाजरे को हम, भोजन में अपनाएँ॥

सर्वगुण संपन्न अन्न यह, बल आरोग्य बढ़ाता है।
हृष्ट पुष्ट बनता है मानव, जो भी इसको खाता है॥
है ग़रीब का जीवन रक्षक, बड़े प्रेम से खाए।
पुष्टिकारक बाजरे को हम, भोजन में अपनाएँ॥

विटामिन, प्रोटीन, फाइबर इसमें, जैसे चाहें खालें।
दलिया रोटी खिचड़ी हलवा, चाहे जो इसे बनालें॥
अन्न भरा है खनिज लवन से, कुपोषण दूर भगाए।
पुष्टिकारक बाजरे को हम, भोजन में अपनाएँ॥

औषधि है यह कई रोगों की, इम्युनिटी बढाता है।
दिल दिमाग़ स्वस्थ रखता है, वजन सदा घटाता है॥
स्वास्थ्य वर्धक बाजरे को, थाली में जगह दिलाएँ।
पुष्टिकारक बाजरे को हम, भोजन में अपनाएँ॥


रचनाकार : उमेश यादव
लेखन तिथि : 2022
यह पृष्ठ 181 बार देखा गया है
×

अगली रचना

शिव स्वरूप श्री नीलकंठ


पिछली रचना

स्नेह प्यार का बंधन राखी
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें