रावण दहन (कविता)

लगा हुआ है दशहरे का मेला,
खचाखच भरा पड़ा मैदान है।
चल रही है अद्भुत रामलीला,
जुटा पड़ा सकल जहान है।

धनुष बाण लिए श्रीराम खड़े,
सामने खड़ा शैतान है।
होने वाला है रावण दहन,
जयकारों से गूँज रहा आसमान है।

अंत में हारती बुराई,
रावण दहन प्रमाण है।
सच्चाई की जीत हुई हमेशा,
समय बड़ा बलवान है।

लीजिए असंख्य अवतार प्रभु,
अच्छाई आज लहूलुहान है।
कलयुग में विपदा है भारी,
घर-घर रावण विराजमान है।

काम क्रोध लोभ कपट जैसी,
आज के रावण की पहचान है।
सभी बुराइयों का दहन कीजिए,
विनती कर रहा हिंदुस्तान है।


रचनाकार : आशीष कुमार
लेखन तिथि : 4 अक्टूबर, 2022
यह पृष्ठ 262 बार देखा गया है
×

अगली रचना

पितृ पक्ष में तर्पण


पिछली रचना

परोपकार की देवी मदर टेरेसा
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें