साहित्य में होता है साबुन का पानी
साहित्य में होते हैं बुलबुले
साहित्य में होती हैं बहुत-सी सहेलियाँ
साहित्य में गुलाबजामुन भी होते हैं
साहित्य में होता है मैल
साहित्य में होता है सोडा
साहित्य में सोडावाटर भी होता है
साहित्य में होती है लपट
और चाशनी
और जलेबियाँ
और मक्खियाँ
साहित्य में होते हैं आशीर्वाद
साहित्य में होते हैं श्राप।

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
