शरद पूर्णिमा (कविता)

तपस्विनी के ओजस मुख सा,
अद्भुत शीतल शरद चन्द्र है।
पावस की घनघोर घटा संग,
शशि सँग आया आज इन्द्र है।

बरखा रानी नाच-नाच कर,
सुख दुःख दोनों बाँट रही है।
शरद ऋतु की आहट को सुन,
बिरहन दिन गिन काट रही है।

कहीं प्रतीक्षा है प्रियतम की,
कहीं प्रणय की बात हुई है।
कहीं परीक्षा है जीवन की,
कहीं कठिन शुरुआत हुई है।

अजब ग़ज़ब है खेल सुहाना,
बादल पीछे छिपा इंदु है।
ढूँढ़ रही है मुखर यामिनी,
कहाँ गया वह स्वप्न बिंदु है।


लेखन तिथि : 2022
यह पृष्ठ 284 बार देखा गया है
×

अगली रचना

कन्या भ्रूण हत्या


पिछली रचना

बेटी
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें