सोचता हूँ (कविता)

सोचता हूँ,
कुछ लिख लूँ।
लिखना,
दर्द को कुरेदता है; या
हृदय को झकझोरता है।
दोनो स्तिथियों में,
आहत होता हृदय ही।
जिसने प्रश्रय दिया था इन्हें।
सोचता हूँ,
सोचना छोड़ दूँ।
भूत का भविष्य
इन बोझों को लाद दूँ;
प्रारब्ध के कंधों पर।
और मूक देखता रहूँ,
काल के चक्र को।
सोचता हूँ,
उस दिवास्वप्न को भूल जाऊँ।
जिसे जाड़ों की रातों में
ओढ़ के सोता था
या गर्मी के चाँदनी रातों में,
बिछा देता था।
सोचता हूँ,
उस आशा को छोड़ दूँ।
जो मानस में,
पानी के बुलबुले-सा बनते बिगड़ते हैं।
जिसे पाने की लालसा,
मेरा चैन छीन लेती;
और धकेल देती,
अंधेरे अतीत के गर्त में,
कई शताब्दियों तक।


रचनाकार : प्रवीन 'पथिक'
लेखन तिथि : 9 सितम्बर 2022
यह पृष्ठ 230 बार देखा गया है
×

अगली रचना

जीवन के कुछ अवशेष


पिछली रचना

गहरी उदासी
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें