तेरी ज़ुल्फ़ों से जुदाई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी रिहाई तो नहीं माँगी थी
मैं ने क्या जुर्म किया आप ख़फ़ा हो बैठे
प्यार माँगा था ख़ुदाई तो नहीं माँगी थी
मेरा हक़ था तिरी आँखों की छलकती मय पर
चीज़ अपनी थी पराई तो नहीं माँगी थी
अपने बीमार पे इतना भी सितम ठीक नहीं
तेरी उल्फ़त में बुराई तो नहीं माँगी थी

अगली रचना
मैं उस की आँखों से छलकी शराब पीता हूँपिछली रचना
साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
