थोड़ा सा प्यार लुटाओ तो (गीत)

जीने का मज़ा तो आता है,
औरों के ख़ातिर जीने में।
कितना सुकूँ मिल जाता है,
औरों के आँसू पीने में।
ओ हो हो हो ओ हो हो हो...

ये जीना भी क्या जीना है,
औरों के ग़म को पीना है।
आँखों से अश्क चुराना है,
होठों पे हँसी इक लाना है।

वरना क्या रक्खा है यारों,
इस दुनिया के सैफीने में।
जीने का मज़ा तो आता है,
औरों के ख़ातिर जीने में।

कितना सुकूँ मिल जाता है,
औरों के आँसू पीने में।
ओ हो हो हो ओ हो हो हो...

कुछ लोग तो ऐसे होते हैं,
औरों के लिए जो रोते हैं।
अपने दामन की ख़ुशियाँ भी,
ग़म के सहेरा में बोते है।

थोड़ा सा प्यार लुटाओ तो,
अपनापन भर कर सीने में।
जीने का मज़ा तो आता है,
औरों के ख़ातिर जीने में।
कितना सुकूँ...।
ओ हो हो हो हो ओ हो हो...।


लेखन तिथि : 2021
यह पृष्ठ 193 बार देखा गया है
×

अगली रचना

ओ बहना


पिछली रचना

ऐ सावन!
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें