विवशता (कविता)

ग़रीबी ने कर दिया घर में क़ैद!
बाहरी चकाचौंध आँखों को कर रही धूमिल;
इच्छाएँ दफ़्न हो गईं मज़ार के नीचे।
और एक पनारा बन गया आँख के कोरों में।
बेबसी और बेकारी ने;
चूर-चूर कर दिया हमारी महत्वाकांक्षाओं को।
विवशता ने स्मरण करा दिया,
तुलसी की पीड़ा–
"कहाँ जाईं का करीं!"
एक घोर सन्नाटा,
फैल गया व्यग्र अंतः में।
और
छा गई एक रिक्तता;
जीवन के आँगन में,
ठीक मध्य में।


रचनाकार : प्रवीन 'पथिक'
लेखन तिथि : 2021
यह पृष्ठ 878 बार देखा गया है
×


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें