ज़िंदा हो तो नज़र आओ (कविता)

ज़िंदा हो?
ज़िंदा हो! तो नज़र आओ।
आँखें चार करो नज़र मिलाओ,
ज़िंदा हो?
ज़िंदा हो! तो नज़र आओ।

बचपन के संग खिलखिलाना,
बूढ़ों का दर्द बन जाना,
बिन उम्मीदों वालों के घर कोई
तुम आशा दीप जला जाना,
मायूस थकी सी है तरुणायी
कभी उनको भी राह दिखाओ।
ज़िंदा हो?
ज़िंदा हो! तो नज़र आओ।
आँखें चार करो नज़र मिलाओ,

बीत न जाना सूनापन लिए,
आँखों में पतझड़ सा,
खिलखिलाना तुम बन ऋतुराज
मन में लिए अलहड़ता,
अभिसिंचित तन-मन करने को,
कभी बन पुरवाई लहर जाओ।
ज़िंदा हो?
ज़िंदा हो! तो नज़र आओ।
आँखें चार करो नज़र मिलाओ।

घर-आँगन खेत खलिहान
सब है तेरे ख़ुशियों के नाम,
इनमे भर के ख़ुशबू अपनी
दे दो उनको अभय दान,
ख़ामोश सी है चारों दिशाएँ,
बन सावन रिमझिम आओ।
ज़िंदा हो?
ज़िंदा हो! तो नज़र आओ।
आँखें चार करो नज़र मिलाओ।

चंचल सखी सरीखी,
मन को कुछ ऐसे सहला देना।
धुल जाए सभी के मन से,
विषाद का हर कलुषित कोना।
इन होठों पर बनके गीत कोई
मधुकर सा गुनगुना जाओ।
ज़िंदा हो?
ज़िंदा हो! तो नज़र आओ।
आँखें चार करो नज़र मिलाओ।


लेखन तिथि : 2021
यह पृष्ठ 166 बार देखा गया है
×

अगली रचना

जीवन का नाम है बेटियाँ


पिछली रचना

वह आज भी बच्चा है साहब
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें